shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रोटरी क्लब आफ आसनसोल की तरफ से जरूरतमंद तबके के स्कूली बच्चों के बीच बांटे गए घरेलू उपयोग की सामग्री:

1 min read

आसनसोल :रोटरी क्लब आफ आसनसोल की तरफ से आज आसनसोल के गुजराती भवन में बच्चास नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब आफ आसनसोल के अध्यक्ष देव रूप रुद्रा जॉर्ज ओस्ता निखिलेश उपाध्याय जतिंदर सिंह अरोड़ा के अलावा इस संस्था की तमाम महिला सदस्यआएं भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए देवरूप रुद्र ने बताया कि 2015 से उनके संगठन की तरफ से यह कार्यक्रम किया जा रहा है इस कार्यक्रम का पूरा नाम है बेडिंग एंड क्लोदस फॉर चिल्ड्रन एट स्कूल इस कार्यक्रम के जरिए हर साल रोटरी क्लब आफ आसनसोल की तरफ से सैकड़ो बच्चों को 1 साल के लिए इस्तेमाल होने वाली चीज जैसे स्कूल बैग टिफिन छाता जूते बाल्टी मग बर्तन आदि दिए जाते हैं इसका मकसद है की कक्षा 4 तक के जो बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं और जो समाज के निम्न मध्यम वर्ग से आते हैं जिनके परिवार के पास बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के पर्याप्त साधन नहीं है उनको यह सारा सामान दिया जाता है ताकि सामग्रियों के अभाव में उनकी पढ़ाई ना छूटे इसलिए 2015 से हर साल यह कार्यक्रम किया जाता रहा है और इसमें रोटरी क्लब आफ आसनसोल के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहता है उनके योगदान के कारण ही यह संभव हो पाता है उन्होंने बताया कि 8 वर्ष से 12 वर्ष तक के जो बच्चे फ्री प्राइमरी स्कूलों में पढ़ते हैं उनको यह सुविधा प्रदान की जाती है इस साल 200 बच्चों को यह सामग्री दी जा रही है इस तरह से अब तक तकरीबन 400 बच्चों की मदद की जा चुकी है उन्होंने बताया कि उनकी इस परियोजना की प्रेरणा उनको कनाडा के एक दंपति मार्गरेट तथा मरे ड्रायडेन से मिली है जिन्होंने स्लीपिंग चिल्ड्रन अराउंड द वर्ल्ड एस सी ए डब्ल्यू नाम से एक परियोजना की शुरुआत की थी उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में निश्चिंता फ्री प्राइमरी मुंशी प्रेमचंद फ्री प्राइमरी काली पहाड़ी कोरापाड़ा फ्री प्राइमरी स्कूल रैकेट और कोल मैन फ्री प्राइमरी गुजराती विद्यालय और उषा ग्राम फ्री प्राइमरी स्कूल के तकरीबन 200 बच्चों को यह किट बांटे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page