एसयुसीआई से अमर चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए आसनसोल से भरा नामांकन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए आज एसयुसीआई से अमर चौधरी ने नामांकन दाखिल किया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अमर चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से पूरे देश में 151 सीट पर चुनाव लड़ा जा रहा है उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कार्ल मार्क्स के आदर्श पर चलकर समाजवाद को स्थापित करना चाहती हैं आज भले ही पूरे विश्व में समाजवाद पिछड़ रहा है लेकिन वह दिन दूर नहीं जब पूरे विश्व में एक बार फिर समाजवाद स्थापित होगा क्योंकि जिस तरह से पूंजीवाद ने आज पूरे विश्व के साथ-साथ भारत पर भी अपना वर्चस्व कायम कर लिया है उससे इस देश के जो श्रमिक किसान और मध्यम या निम्न मध्यम वर्ग के लोग हैं उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सभी सरकारों की सोच आज पूंजीवाद की तरफ झुक रही है जिस वजह से राष्ट्रीय संसाधनों को निजी हाथों में दिया जा रहा है और हर एक क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है ऐसे में श्रमिकों के हितों की अनदेखी की जा रही है शिक्षा स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाओं से आम जनता वंचित हो रही है आज सरकारी स्कूल हो या सरकारी अस्पताल वहां पर लोगों को लगभग ना के बराबर सेवा उपलब्ध होती है दूसरी तरफ हर सरकार लोगों को उनकी मूलभूत जरूरतों से दूर रखने के लिए धार्मिक भावनाओं को उकसाती है जिससे कि लोग रोटी कपड़ा मकान शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित न कर सके और धार्मिक भावनाओं में ही उलझे रहे उन्होंने कहा कि पूंजीवाद का समर्थन करने वाले हर सरकार का पूरे विश्व में यही तरीका होता है और आज हिंदुस्तान में भी इसे अपनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इन्हीं सब मुद्दों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव लड़ रही है












