बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर में हुआ स्वास्थ्य टेक चिकित्सालय का उद्घाटन:
1 min read
बर्नपुर: बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर में स्वास्थ्य टेक चिकित्सालय का उद्घाटन बड़े ही उत्सुकता औऱ उत्साह के साथ किया गया | आसनसोल जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास ने स्वास्थ्य टेक चिकित्सालय का उद्घाटन किया | इस उद्घाटन समारोह में विद्यालय के सचिव एस. के. मागो, उददायन चक्रवती , के के बासु और विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य महोदय सुशील कुमार सिन्हा भी शामिल थे | विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य के अथक प्रयास का ही परिणाम है कि आज बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर में स्वास्थ्य टेक इन्फर्मरी लाने का सपना साकार हो पाया है और प्राचार्य को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि यह सुविधा विद्यालय के बच्चों के साथ- साथ शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को भी लाभान्वित करेगा |
स्वास्थ्य टेक चिकित्सालय के तहत बुनियादी स्वास्थ्य जांच की जाएगी | इसके अंतर्गत बॉडी मॉस इंडेक्स की जांच होगी | स्वास्थ्य टेक चिकित्सालय के विद्यालय मे आने से बच्चों मे काफी उत्साह है क्यूंकि अब चंद मिनटों में उनके शरीर की पूरी तरह से बुनियादी जांच हो पाएगी |
और आपातकाल के समय ऑनलाइन डॉक्टर से सम्पर्क कर उनकी स्वास्थ्य की देखभाल भी आसानी से हो पाएगी |
यह सारी सुविधा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अमृत तुल्य है |












