श्री गणिनाथ जी का वार्षिकोत्सव हेतु बैठक
1 min readनिर्मल गुप्ता मध्देशिया की खास रिपोर्ट
राधानगर स्थित मध्देशिया वैश्व समाज के कुलदेव मंदिर श्री गणिनाथ आश्रम में आसनसोल मध्यदेशीय वैश्व सभा ( ट्रस्ट ) के अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता और सचिव सुखदेव गुप्ता ने मध्यदेशीय वैश्य समाज के वार्षिक पुजनोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक संध्या 6:00 बजे से बुलाई गयी।
जिसमें सभा को संचालन हेतु सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक अयोध्या प्रसाद गुप्ता जी को सभापति बनाया गया।
सभा को आरंभ पुर्व परंपरानुसार सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया।
ततपश्चात संस्था के दो पदाधिकारी पुर्व अध्यक्ष वरिष्ठ सदस्य स्व: दुर्गा प्रसाद गुप्ता और उपाध्यक्ष स्व: अजय प्रसाद गुप्ता के निधन होने पर दो मिनट का मौनसभा कर श्रद्धांजली दिया।
सभी पदाधिकारियों द्वारा इसबार वार्षिक पुजनोत्सव राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना काल के नियमों को मानते हुए सीमित संसाधनों के साथ पुजा करने का निर्णय लिया गया।
जिसमें मास्क, सेनिटाइजर, समाजिक दुरियां का विशेष ध्यान रखते हुए टेम्परेचर मापक यंत्र की ब्यवस्था के साथ ज्यादा भीड़ न करने के साथ पुजनोत्सव किया जायेगा।
कोई भी मंच का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया गया।
रात्रि 9:00 बजे तक सभा में विशेष रुप से उपस्थित थें
मुख्य संरक्षक अयोध्या बाबु, अध्यक्ष बिनोद गुप्ता, सचिव सुखदेव गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, आशीष साव, दु्र्गा बाबु, नरेश साव, पिन्टु कुमार प्रियदर्शी, सुदर्शन गुप्ता, संजय गुप्ता , राजकिशोर साव, जितेन्द्र साव और लगभग 30 सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित थें।
सभा का समापन की घोषणा उपाध्यक्ष और मिडिया प्रभारी निर्मल गुप्ता मध्देशिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन कर किया।














