चीनाकुड़ी बाजार में दिनदहाड़े शूटआउट, व्यवसायी को मारी गोली:
1 min read
कुल्टी : चीनाकुड़ी बाजार में दिनदहाड़े शूटआउट, व्यवसायी को मारी गोली। किकुल्टी थानान्तर्गत चीनाकुड़ी बाजार इलाका दिनदहाड़े गोलियों से थर्रा उठा। सोमवार को चीनाकुड़ी में व्यवसायी को कार में आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है। खबर पाकर पुलिस छानबीन के लिए पहुंची है। बताया जाता है कि जिसे गोली मारी गई है वह स्थानीय होटल कारोबारी है तथा चिटफंड से भी जुड़ा है। जिसे गोली मारी गई है, उसका नाम उमा शंकर बताया जा रहा है, उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजकुमार शर्मा नामक एक व्यक्ति ने बताया कि वह लोग अपने कार्यालय में बैठे हुए थे तभी एक व्यक्ति आया उसके पीठ पर एक बैग था और उसने मुंह पर गमछा बांधे हुए था उसने पूछा कि राहुल पासवान का पेमेंट हो गया कि नहीं उसे बताया गया कि राहुल पासवान नामक किसी व्यक्ति को वह लोग नहीं पहचानते तब उसने पूछा कि उसने क्या फोन नहीं किया जब उसे बताया गया कि फोन नहीं आया था तो वह दूर चला गया और फोन पर बात करने लगा फिर थोड़ी देर में वह वापस आयाऔर पूछा कि फोन किया गया था क्या जब उसे बताया गया कि नहीं फोन नहीं किया गया था तो उसने अचानक बंदूक निकाल लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गया उसके बाद वहां पर मौजूद लोगों की मदद से उमाशंकर चौहान को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई । राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह माइक्रोफाइनेंस का दफ्तर है












