चैत्र नववर्ष के उपलक्ष्य पर बर्नवाल महिला समिति आसनसोल की तरफ से बर्नवाल रिलीफ सोसाइटी भवन के सहयोग से प्रांतिक ओल्ड एज होम में बांटे गए नए वस्त्र:
1 min read

आसनसोल :चैत्र नववर्ष के उपलक्ष्य पर आज बर्नवाल महिला समिति आसनसोल की तरफ से तथा बर्नवाल रिलीफ सोसाइटी भवन के सहयोग से आज ढाकेश्वरी स्थित प्रांतिक ओल्ड एज होम में यहां रहने वाले 7 पुरुष और 26 महिलाओं के बीच नए वस्त्र तथा फल और मिठाई बांटी गई। इस मौके पर ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर जो खुशी देखी गई उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। जिन बुजुर्गों को अपनों की अनदेखी झेलनी पड़ती है उनके लिए बर्नवाल महिला समिति आसनसोल तथा बर्नवाल रिलीफ सोसाइटी भवन के सदस्यों की इस पहल ने यहां रहने वाले बुजुर्गों को भावुक कर दिया। इस संदर्भ मे बर्नवाल महिला समिति आसनसोल की संरक्षिका शीला बर्नवाल ने कहा कि हिंदी नववर्ष के उपलक्ष्य पर बर्नवाल महिला समिति आसनसोल और बर्नवाल रिलीफ सोसाइटी भवन के सदस्यों द्वारा प्रांतिक ओल्ड एज होम में रहने वाले करीब 7 पुरुष और 26 महिलाओं के बीच नए वस्त्र तथा फल और मिठाई बांटी गई। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से इस तरह का कोई कार्यक्रम करना चाहती थी आज उन्हें बहुत खुशी हुई कि बर्नवाल महिला समिति आसनसोल और बर्नवाल रिलीफ सोसाइटी भवन के सदस्यों द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि उनका संगठन हमेशा इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है जिससे समाज में एक सार्थक बदलाव लाया जा सके।












