रुपनारायणपुर फांड़ी की पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को किया गिरफतार एक बंदुक और दो कारतुस किए बरामद:
1 min read
रूपनारायणपुर :कल रात रूपनारायणपुर चितलडांगा इलाके में आसनसोल के सालानपुर थाने के रूपनारायणपुर चौकी को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब आग्नेयास्त्र के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस छापेमारी के दौरान एक पिकअप वैन को देखकर पुलिस को शक होने पर पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा कर उसे रोका और वैन में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा पिकअप वैन की तलाशी लेने पर एक बंदूक और दो कारतूस भी बरामद हुए। इस घटना में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किये गये पांचों आरोपी आसनसोल इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सरफराज मल्लिक, प्रेम हरिजन, मोहम्मद इकबाल, असलम खान, चंदन ठाकुर हैं। सुत्रों के अनुसार वह गाय चुराने के इरादे से इलाके में आये थे। गिरफ्तार किये गये लोगों को आज आसनसोल कोर्ट ले जाया गया












