खुदको अपमानित महसूस कर रहा नियामतपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स बिना मुलाक़ात के चले गए ईस्ट्रन रेलवे के जिएम मिलिंद कुमार देवस्कर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल सीतारामपुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन में चल रहे सौन्दर्यकरण कार्य का जायजा लेने ईस्ट्रन रेलवे के जिएम मिलिंद कुमार देवस्कर एक दिवसीय दौरे पर सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पंहुचे। लेकिन समय के अभाव मे दस से 15 मिनट तक स्टेशन पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारीयों से बातचीत कर अचानक वह ट्रेन मे जाकर बैठ गए।

इधर वहीं रेलवे के जीएम को ट्रेन मे बैठते देख उनके इंतजार मे कई घंटों से अपने हाँथो मे फूलों का गुलदस्ता लेकर उनको सम्मानित कर सीतारामपुर के लोगों की कुछ मांगों का एक लिखित आवेदन लेकर खड़े नियामतपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि सहित भाजपा नेता टिंकू वर्मा खड़े के खड़े रह गए। उन्होने कई बार रेलवे के जीएम से मुलाक़ात करने की कोशिश की पर उनके सुरक्षा मे तैनात रेलवे पुलिस ने उनको रोक दिया, अंत मे रेलवे के जीएम के पिए को उनलोगों ने किसी तरह फूलों का गुलदस्ता और अपना आवेदन पत्र दिया, इस बीच उनके चेहरे पर भारी मायूसी देखी गई, उनका मनोबल टुटा हुआ देखा गया, वह इस लिए की रेलवे जीएम के पास उनके लिए थोड़ा भी समय नही था। जबकि उन्होने रेलवे सुरक्षा अधिकारीयों को उनसे मुलाक़ात करने तथा उनको सम्मानित करने की सुचना पहले ही दे दी थी बावजूद इसके रेलवे जीएम उनको नजर अंदाज करते हुए चले गए, हालांकि उन्होने जीएम से मुलाक़ात नही होने का कोई गम मिडिया को नही जताया और यह कहते हुए नजर आए की समय के अभाव के कारण उनसे मुलाक़ात नही हो पाई पर उन्होने उनके पिए को फूलों का गुलदस्ता व एक आवेदन पत्र सौंप दिया है, उनको आशा है की वह उनके आवेदन पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए सीतारामपुर की जनता की मांगों को जरूर पूरा करेंगे, वहीं मौके पर नियामतपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव गुरविंदर सिंह, अधक्ष अशोक सिंह, कमरू जमा खान, नारायण ठाकुर, संजय वर्मन और भाजपा नेता टिंकू वर्मा उपस्थित थे












