आसनसोल के जिला अस्पताल में एक नर्स ने कोविड वार्ड में एक गाने पर नाच कर कोरोना मरीजों के हौसले को बढ़ाया
1 min readआसनसोल जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में जिला अस्पताल की एक नर्स एक गाने पर नाच कर कोरोना मरीजों का हौसला बढ़ाया। उसका विडिवो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वह एक गाने पर नाच किया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

उसने पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान यह डांस किया। इस संबंध में उक्त नर्स इंद्राणी दत्ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मानवता के लिए वह कोरोना मरीजों हौसला एवं उनके अंदर सकारात्मक ज्ञान को बढ़ाने के लिए नाच किया।


कोविड वार्ड में मरीज अपने आप को अकेलापन महसूस करते हैं। कोविड वार्ड में उनके परिजनों को जाने की अनुमति नहीं है। वह लोग परिवार से दूर रहते है। उनके परिवार की कमी एवं आत्मबल को बढ़ाने के लिए नाच दिखाकर आनंदित किया। संक्रमितों के अंदर सकारात्मक सोच लाने की कोशिश की।












