चिचुड़िया गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामुहिक बलात्कार पांच आरोपी गिरफतार:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा अंतर्गत नुनी ग्राम पंचायत के चिंचूरिया गांव में रक्षा कली पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया है इस मेले में बीरभूम से भी कई दुकानदार आए हैं जिन्होंने मेले में अपनी दुकान लगाई हैं । आरोप है कि इन्हीं दुकानदारों में से सात लोगों ने गुरुवार रात चिंचूरिया गांव की एक कक्षा 9 की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया घटना के बारे में पता चला है कि यह छात्रा गुरुवार रात करीब 12:30 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी आरोप है किउस समय मेले के सात फेरी वालों ने उसे उसके घर के सामने से उठा लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया इधर काफी देर तक जब इस 15 वर्षीय छात्रा का पता नहीं चल पाया तब लोगों ने उसकी तलाश शुरू की आखिरकार कुछ देर बाद छात्रा को बेहद बुरी हालत में पाया गया बताया जा रहा है कि जब छात्रा खो गई थी तो इसके बारे में मेला कमेटी को भी बताया गया था लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं की गई थी जब छात्रा उस बुरी हालत में पाई गई तो बाराबनी थाने को सूचना दी गई इसके उपरांत सुबह पुलिस ने छापेमारी की और सात में से पांच आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। दो अभी भी फरार है। इस घटना के बारे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की एसीपी हीरापुर इप्शिता दत्त ने कहा कि कक्षा 9 की एक छात्रा का शारीरिक शोषण किया गया है उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है दूसरी तरफ घटना के बाद पीड़िता के परिवार के सदस्यों स्थानीय निवासियों के साथ भाजपा नेता अभिजीत राय ने बातचीत की और बाउरि समाज के लोगों ने बाराबनी थाने में आकर प्रदर्शन किया बावरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुमंत बावरी ने घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस से मांग की की दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए












