आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड पार्षद एस एम मुस्तफा के नेतृत्व में इलाके के लोगों ने निगम कार्यालय आकर पानी की किल्लत की परेशानी बयां की:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड इलाके के लोगों ने आज पार्षद एस एम मुस्तफा के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम पहुंचकर पानी की समस्या को लेकर अपनी बात रखी इस बारे में 25 नंबर वार्ड के पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा कि अभी रमजान का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में 25 नंबर वार्ड के कुछ इलाकों में कुछ परिवारों को पाने की कमी से जूझना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आज वह लोग मेयर विधान उपाध्याय से मिलने आए थे लेकिन वह कुछ जरूरी काम में व्यस्त है इस वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी उन्होंने कहा कि नगर निगम के इंजीनियर से उनकी बात हुई है और कुछ तकनीकी परेशानियों की वजह से पानी मिलाने में असुविधा हो रही है उन्होंने आशा जताई की बहुत जल्द इस समस्या का समाधान हो जाएगा वही इलाके की कुछ महिलाओं ने भी पानी की समस्या को लेकर अपनी बात सामने रखी इनका कहना है कि अभी रमजान का महीना चल रहा है ऐसे में पानी की समस्या की वजह से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान का अनुरोध किया इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि 25 नंबर वार्ड के लोग आए थे वहां पर पानी की कुछ समस्या है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम ईद को देखते हुए पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास कर रहा है लेकिन जिस तरह से गर्मी पड़ रही है नदी नाले सूख गए हैं इस वजह से पानी की कमी हो गई है लेकिन उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा टैंकर के द्वारा पानी की आपूर्ति कर इस कमी को पूरा करने की कोशिश की जा रही है












