फिरोज़ खान एफके ने आसनसोल कोर्ट हड़ताल के अंतर्निहित मुद्दों को समझने और हस्तक्षेप करने के लिए सीएम ममता बनर्जी को ट्वीट किया:
1 min read
आसनसोल :सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी फ़िरोज़ खान एफके ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर अनुरोध किया है कि वह आसनसोल कोर्ट में लगभाग एक महीने से जो हड़ताल चल रही है उस पर वह हस्तक्षेप करे और मामले को पूरा समझते हुये इसका समाधान निकालें जिससे न्यायिक प्रणाली भी नियमित आधार पर सही तरह से काम कर सके, जिस से आम नागरिक को परशानी न हो और वकील के भी हितों के बारे में सोचा जाए जिससे वकील को भी कोई परशानी नहीं हो। क्योंकि हड़ताल की वजह से बहुत सी न्यायिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगो की जमानत याचिका और दूसरी याचिकाएं रुकी हुई है और कोर्ट का कोई भी काम नहीं हो पा रहा है जिससे आम लोगो की जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही साथ बहुत से वकीलों की आय नहीं हो रही है तो उनके भी दैनिक जीवन पर बुरा असर पर पड़ रहा है।
फिरोज खान एफके ने बताया कि कोर्ट ऐसी जगह है जहां लोगों को इंसाफ की उम्मीद रहती है और न्यायपालिका से जुड़े के कार्यों के लिए भी अदालत पर निर्भर रहना पड़ता है और वही अगर बंद रहेगा तो आम लोग कहां जाएंगे। कितने लोग जेल में हैं जो जमानत होने के इंतजार में हैं और उनका परिवार एक एक दिन इंतजार कर रहा है लेकिन कोर्ट में हड़ताल होने की वजह से उन सब लोगो की उम्मीद टूट रही है जो लोग जेल में हैं।
साथ ही फिरोज खान एफके ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पूरा भरोसा है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर इस का समाधान निकालेंगी जिससे आम लोगों को परेशानी नहीं होगी और साथ ही वकीलों की भी मांगों का ध्यान रखें क्योंकि हमारे समाज में वकील का बहुत बड़ी भूमिका होती है यही वजह है कि अधिवक्ताओं की बात भी सुननी चाहिए और इस गतिरोध का जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए












