रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में कुछ गुमटियों में लगी आग इलाके में दहशत:
1 min read
रानीगंज :रविवार रात रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में कुछ गुमटी में आग लग गई । घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। पंजाबी मोड़ फांड़ी के जरिए जैसे ही दमकल विभाग को खबर दी गई तो दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस बारे में रानीगंज दमकल विभाग के ओसी फैयाज अहमद खान ने कहा कि जैसे ही उनको पुलिस विभाग द्वारा आग लगने के बारे में जानकारी दी गई वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया उन्होंने कहा की जिन गुमटियों में आग लगी थी उनमें से एक गुमटी में गैस का एक सिलेंडर भी था लेकिन उसमें धमाका नहीं हुआ। उन्होने बताया कि इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि आग किस कारण से लगी । दूसरी तरफ सोमनाथ धीवर नामक एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी गुमटी में तकरीबन डेढ़ क्विंटल मछली रखा हुई थी जब पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है। उन्होंने इस बात की आशंका जताई कि किसी ने जानकर आग लगाई हो हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि वह कौन है। वहीं पलाश कुमार झा नामक एक और व्यक्ति की चाय की गुमटी थी सौभाग्य से वह बच गई पलाश ने कहा की काफी देर तक आग जलती रही और उन्होंने धमाके की भी आवाज सुनी है हालांकि इस पूरे घटना में कोई हताहत नहीं हुआ












