सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद रेल पार के नया मोहल्ला में स्थानीय लोगों ने किया पथावरोध:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रेल पार इलाके के नया मोहल्ला में स्थानीय लोगों ने आज रोड जामकर विरोध प्रदर्शन किया इनका कहना है कि कल दोपहर 1 बजे के आसपास स्थानीय एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए थे दो नाबालिक लड़के मोटरसाइकिल से जा रहे थे कल्याणपुर हाउसिंग के पास श्रमिक भवन के नजदीक उन दो लड़कों ने इस व्यक्ति को टक्कर मार दी वह बुरी तरह से घायल हो गए आज दुर्गापुर में उनकी मौत हो गई इन लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति के चार बच्चे हैं जिनमें एक दिव्यांग है और वही एकमात्र घर में कमाने वाले थे अब उनकी मौत के बाद पूरा परिवार सड़क पर आ गया है इन लोगों ने आज रोड जाम किया और पुलिस प्रशासन से मांग की की इस हादसे को अंजाम देने वाले नाबालिग लड़कों के अभिभावकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए दिवंगत व्यक्ति के एक बेटे को नौकरी दी जाए और फौरी तौर पर उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए स्थानीय लोगों का कहना है की घटना के बाद प्रशासन की तरफ से कोई सहयोग नहीं किया गया है कोई भी जनप्रतिनिधि अभी तक यहां पर परिवार की सुध लेने नहीं आया है उन्होंने कहा की मजबूरी में उन्होंने रोड जाम किया है ताकि इस बात की खबर इस क्षेत्र के विधायक मलय घटक तक पहुंचे ताकि इस परिवार को इंसाफ मिल सके ।














