पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने सीतारामपुर सूर्य मंदिर परिसर में किया योगाभ्यास:
1 min read
कुल्टी :सीतारामपुर स्थित सूर्य मंदिर में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने मार्निंग वॉक के दौरान योगा किया जिसमे सूर्य मंदिर योग कमेटी द्वारा जितेंद्र तिवारी को अंग वस्त्र देकर समानित किया गया जिसके बाद जितेंद्र तिवारी ने सबके साथ योगा किया। यहां योग को लेकर कुछ जानकारी लोगो को दी गई इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने सूर्य मंदिर योग कमेटी को धन्यवाद दिया और कहा की जिस तरह से इस कमेटी के सदस्यों ने हमारे प्राचीन परंपरा योग को लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की धरोहर है हमारे देश के ऋषि मुनियों ने वर्षों की तपस्या और साधना से इस विद्या को सींचा है और यह बड़ी खुशी की बात है कि आज यह विद्या सीतारामपुर सूर्य मंदिर कमेटी के सदस्यों के जरिए यहां के लोगों तक पहुंच रही है और लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे देश की परंपरा में ऐसे कई लाभकारी चीजें हैं जिनको अगर आज हम अपनाते हैं तो आज भी हमें फायदा ही होगा












