आपसी रंजिश के कारण आज़ाद नगर में लगा एक व्यक्ति पर 5 लोगों पर धारदार हथियार से हमले का आरोप:
1 min read
बर्नपुर :आसनसोल नगर निगम के 83 नंबर वार्ड अंतर्गत आजाद नगर इलाके के 10 नंबर रोड इलाके में एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला करने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी मोहम्मद आफताब के परिवार वालों पर यह हमला हुआ है। हमले का आरोप रफीक नाम के एक स्थानीय निवासी के बेटे पर है । हमले के बाद से ही आरोपी फरार है। घटना में मोहम्मद आफताब के 3 बेटे और 2 बेटी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से यह हमला किया गया।












