आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से मनाया गया होली मिलन समारोह:
1 min read


आसनसोल :कुछ दिनों बाद पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जाएगी इसी क्रम में आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से एसबी गोराई रोड पर स्थित पार्वती मैरिज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। यहां सभी ने एक दुसरे को होली की बधाई दी। यहां पर सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और होली के गीत गाए गए । आपको बता दें कि आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सिर्फ व्यवसायीक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी आगे रहती है आज के इस कार्यक्रम के दौरान आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता सचिन राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल सिंह कीर श्रवण अग्रवाल मनोज साहा मनोज टोडी राजेन्द्र सिंह बग्गा आदि उपस्थित थे












