shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

*शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर आसनसोल नगर निगम द्वारा दी गई उन्हें श्रद्धांजलि:

1 min read

आसनसोल :शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर आज आसनसोल के भगत सिंह मोड इलाके में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया नौजवान पंजाबी सभा बर्नपुर और आसनसोल नगर निगम के सहयोग से किए गए इस कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक और मंत्री मलय घटक नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एम एम आई सी गुरदास चटर्जी नगर निगम के अधिकारी तथा नौजवान पंजाबी सभा के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज शहीदे आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस है उन्होंने देश को आजादी दिलवाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी मलय घटक ने आने वाली पीढ़ी से भगत सिंह जैसे महान शहीदों के बलिदान को याद रखना की अपील की वही अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि भगत सिंह जैसे लोगों ने हमारे देश में जन्म लिया है यही वजह है कि हम आज आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर भगत सिंह जैसे लोग आज की तारीख में जिंदा होते तो आज पंजाब में किसान इतनी मजबूरी में जीने को मजबूर नहीं होते उनके आंदोलन को इस तरह से प्रशासन द्वारा कुचलने की हिम्मत नहीं की जाती उन्होंने साफ कहा कि भगत सिंह जैसे लोगों की आज भी आवश्यकता है ताकि देश में लोकतंत्र और धार्मिक सद्भाव बना रहे वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा की भगत सिंह जैसे लोगों से सारा देश प्रेरणा लेता है वह चाहते हैं कि जैसे उनकी पीढ़ी ने भगत सिंह से प्रेरणा ली है आने वाली पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा ले और भगत सिंह के सपनों के भारत का निर्माण हो सके उन्होंने कहा कि 1984 में यहां पर भगत सिंह की मूर्ति लगाई गई थी और उन्हें इस बात की खुशी है कि यहां पर भगत सिंह की मूर्ति के ऊपर विश्व बांग्ला गेट का निर्माण किया जा सका है उन्होंने कहा कि इस गेट में अभी भी कुछ काम बाकी है जो की बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page