पूर्व रेलवे के आसनसोल रेलवे मंडल पर ठहराव वाली होली स्पेशल ट्रेनों की सूची और बर्थ की उपलब्धता:
1 min read


आसनसोल :होली का त्योहार पुरे देश में धुमधाम के साथ मनाया जाता है। इस समय लोग बड़ी संख्या में सफर भी करते हैं और खुशियों के इस महापर्व को अपने अपनों के साथ मनाने के लिए उनके पास जाते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या ट्रेनों में सीट न मिलने की समस्या होती है इस वजह से कई लोग चाहकर भी मन मसोस कर रह जाते हैं। होली की खुशियों में किसी को मायूस न होना पड़े इसके लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीजन द्वारा आसनसोल मंडल पर ठहराव वाली होली स्पेशल ट्रेनों की सूची और बर्थ की उपलब्धता की जानकारी प्रदान की गई है। इसका मकसद लोगों के जीवन में होली की खुशियों में चार चांद लगाना है












