चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही चला चुनाव आयोग का डंडा राज्य के डीजीपी को पद से हटाया गया:
1 min read
दिल्ली :हाल ही में जब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग ने दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन किया था उसे दौरान पूरे देश में लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही राजीव कुमार ने एक और बात कही थी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रखने के लिए चुनाव आयोग कोई कसर नहीं छोड़ेगा उनके इस बयान के चंद दिनों के अंदर चुनाव आयोग द्वारा कुछ कड़े फैसले लिए गए इनमें गुजरात बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाया गया है इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस राजीव कुमार को भी हटा दिया गया है ज्ञात हो कि राजीव कुमार को पिछले साल दिसंबर महीने में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस बनाया गया था उस समय उनकी इस नियुक्ति को लेकर काफी विवाद हुआ था हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि पश्चिम बंगाल का अगला डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस कौन होगा












