भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा 2 महीने बाद शत्रुघ्न सिन्हा की आसनसोल से होगी हंसते-हंसते विदाई:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज आसनसोल के गोधूलि इलाके में काली मंदिर में पूजा अर्चना की उनके साथ भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे सभी ने मां काली मंदिर में पूजा अर्चना की इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मंदिर में पूजा अर्चना करना उनके दिनचर्या का अंग है आज उन्होंने काली मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद आसनसोल में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की आने वाले समय में आसनसोल में जो भी होगा अच्छा ही होगा वही सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा भाजपा पर बार-बार कटाक्ष किया जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 400 पार नहीं बल्कि डेढ़ सौ के अंदर सिमट जाएगी इस पर जितेंद्र तिवारी ने भी शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ईश्वर से वह प्रार्थना करते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा स्वस्थ रहें खुशहाल रहे और 2 महीने बाद भी यहां से हंसते-हंसते ही वापस चले जाएं












