shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

समाजसेवी फ़िरोज़ खान एफके ने रमज़ान में पानी बिजली और दूसरी सुविधाओं के लिए मेयर को दिया ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल :रमज़ान का महीना शुरू हो गया है। रमज़ान का महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए 30 दिन का बहुत बड़ा अफ़ज़ल और रहमत का महीना है। इस मौके पर पीस इंडिया (इंटरनेशनल एनजीओ) के संस्थापक और चेयरमैन फिरोज खान (एफके) ने आसनसोल नगर निगम के मेयर को एक ज्ञापन दिया। इसके जरिए यह अनुरोध किया गया कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से रमजान माह में पर्याप्त मात्रा में और समय से जलापूर्ति की जाए ताकि पानी की कोई समस्या नहीं हो.
पानी की आपूर्ति का एक निश्चित समय हो जिससे रोज़दार को सारा दिन इंतजार नहीं करना पड़े और नमाज़ और इबादत के समय किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

साथ ही साथ उन्होंने बिजली की सही आपूर्ति के बारे में खास ध्यान देने का अनुरोध किया जिससे इबादत में कोई तकलीफ न हो और लोग खुशी खुशी और शांति के साथ रमजान गुजारे।

इस के इलावा ये भी अनुरोध किया गया कि सफाई का खास ख्याल रखा जाए और हर जगह कचड़ा जमा ना हो। हर तरफ खास तौर पर कुड़ेदान का इंतजाम हो क्योंकि सफ़ाई बहुत ज़रूरी है।

फ़िरोज़ खान ने शहर के लोगो से भी अपील की है सब लोग आपस में मिलजुल कर शांति के साथ रहें और मिल कर रमज़ान की ख़ुशियाँ मनाएं और एक दूसरे का साथ दे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page