shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मैं भाजपा का एकनिष्ठ कार्यकर्ता हुं एमपी एमएलए बनने की नही है जल्दी – कृष्णेंदू मुखर्जी:

1 min read

आसनसोल :एक तरफ जहाँ लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है, उसी बीच टिकट को लेकर कई नेताओं के दिल टूट चुके हैं तो कुछ के अरमान तो कुछ नेता अब भी इस इंतजार मे हैं की उनकी पार्टी चुनावी मैदान मे अपना उम्मीदवार बनाकर उनको उतारेगी, ऐसे मे टिकट को लेकर पुरे राज्य मे चल रही इसी उठापटक के बीच आसनसोल लोकसभा का सीट इनदिनों काफी सुर्खियों मे है, सुर्खियों मे इस लिए की इस सीट से सबसे पहले तृणमूल ने अपने उम्मीदवार शॉर्टगन शत्रुघ्न सिन्हा के नाम का घोषणा किया था, जिसके बाद भाजपा ने भी अपना उम्मीदवार के रूप मे आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरिया सुपर स्टार पवन सिंह को चुनावी मैदान मे उतार दिया, हालांकि पवन सिंह को लेकर तृणमूल ने उनके गानों मे अश्लीलता को दर्शाकर उनकी खूब खिचाई की उसी बिच यह खबर सामने आई की पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव नही लड़ने की घोषणा करते हुए अपने सोसल अकाउंट ट्विटर एक्स हेंडल पर एक मैसेज जारी कर दिया है, इसी बिच यह भी खबर सामने आने लगी की आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भाजपा अपना उम्मीदवार बना सक्ति है, जिसके बाद अर्जित सिंह, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र तिवारी, अग्निमित्रा पॉल, कृषनेन्दु मुखर्जी, सुरेन्द्रजीत सिंह अहलुवालिया का नाम भी सामने आया जिन नामो मे तीन नाम पर भाजपा के पश्चिम बंगाल राज्य कार्यालय से लेकर केंद्र तक अब भी चर्चा चल रही है, जिन नामो मे जितेंद्र तिवारी, कृषनेन्दु मुखर्जी, सुरेन्द्रजीत सिंह अहलुवालिया जो दुर्गापुर से अभी वर्तमान मे भाजपा सांसद भी हैं, इसी बिच भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी ने टिकट को लेकर चल रही इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा की वह भाजपा के एक मामूली सा कार्यकर्त्ता हैं और वह टिकट के लिये कोई चुनावी रेस मे नही हैं और ना ही उनको चुनाव लड़ने की कोई जल्दी है, उन्होने यह भी कहा की पार्टी ने उनको जो जिम्मेवारी दी है सबसे पहले वह उस जिम्मेवारी को अपनी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे, पार्टी का आदेश और फैसला उनके जीवन मे सबसे ज्यादा मायने रखता है, उन्होने कहा वह 2021 से बशीरहाट के अंतर्गत आने वाले इलाके संदेशखाली वन और टू, मिनाखा ऐसे कई इलाके हैं जो इलाके तृणमूल के गुंडे शेख शाजहाँ व उसके गुर्गो के कब्जे मे थे, वह लोग उनपर कई वर्षों से अत्याचार कर रहे थे, महिलाओं के साथ बलात्कार और उनके जमीन पर अवैध रूप से जबरन कब्ज़ा कर मछली का चास इंट भट्ठा चला रहे थे, वहाँ की जनता के साथ आए दिन मारपीट करना उनके घर मे तोड़फोड़ करना उनके घर मे लूटपाट करना शेख शाजहाँ व उसके गुर्गो के लिए आम बात थी, ऐसे मे इन इलाकों से ऐसे तृणमूल के गुंडों के अत्याचार को ख़त्म करना मासूम पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना उनका व उनकी पार्टी भाजपा का काम है, उन्होने यह भी कहा पश्चिम बंगाल मे बसीरहाट संदेश खाली के तरह ऐसे कई इलाके हैं जहाँ शेख शाजहाँ के तरह ही तृणमूल के गुंडे राज कर रहे हैं और जनता पर अत्याचार कर रहे हैं लोगों को पुलिस से भी कोई सहायता प्राप्त नही हो पा रही है क्योंकि अत्याचार करने वाले भी तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के लोग हैं और पुलिस भी उनकी है ऐसे मे राज्य की पीड़ित जनता को कैसे न्याय मिलेगा उन्होने कहा भाजपा तृणमूल के इन गुंडों व उनके अत्याचारों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page