भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा के प्रेस मीट पर किया कटाक्ष:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया जिसमें उन्होंने अपने पिछले दो सालों के सांसद के रूप में कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया दावा किया कि 2 साल से भी कम समय में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के सातों विधानसभा इलाकों में उन्होंने काफी काम किया है और उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमेशा अपने राजनीतिक जीवन में पारदर्शिता बनाए रखी है और उन पर कभी भी भ्रष्टाचार का कोई आप नहीं लगा है शत्रुघ्न सिन्हा के इस संवाददाता सम्मेलन के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी भी पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा का रिपोर्ट कार्ड देखा जाए तो आसनसोल लोकसभा केंद्र के साथ विधानसभा क्षेत्र में से सबसे ज्यादा खर्च उन्होंने आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र में किया है और उन्होंने कुल्टी जमुरिया आसनसोल दक्षिण जैसे अन्य विधानसभा केदो को वंचित किया है क्योंकि वह जानते हैं कि अगर उनको सांसद के रूप में बने रहना है तो किसकी उंगली पकड़ के चलना है। उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं कि वह किसके इशारे पर चल रहे हैं। बप्पा चटर्जी ने कहा कि टीएमसी अब चेहरे और मुखौटो की पार्टी बन गई है सबको यह पता है कि मुखौटे के पीछे का चेहरा कौन है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के खुद के बेदाग होने के दावे पर बप्पा चटर्जी ने कहा कि हो सकता है कि वह खुद भ्रष्टाचारी न हो लेकिन वह जिस पार्टी में है उसकी पहचान आज भ्रष्ट पार्टी के रूप में हो गई है इसलिए वह खुद को पार्टी पर लगे आरोपों से बचा नही सकते । बप्पा चटर्जी ने कहा कि सन्देशखाली में टीएमसी नेताओं ने जो भ्रष्टाचार किया है महिलाओं पर अत्याचार किया है उसपर वह खामोश हैं












