दानिश अजीज के नेतृत्व में श्रीपुर इलाके के दर्जनों युवाओं ने थामा एआइएमआइएम का दामन:
1 min read
आसनसोल :जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है पूरे देश के साथ-साथ बंगाल और आसनसोल लोकसभा केंद्र में भी सियासत नई-नई करवट ले रही है इसी की एक बानगी आज देखी गई आज आसनसोल के कुमारपुर इलाके में स्थित ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्धमान जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के श्रीपुर इलाके के 50 से अधिक युवाओं ने दानिश अजीज के हाथों पार्टी का झंडा थाम लिया इस मौके पर यहां पार्टी के कई बड़े नेता उपस्थित थे कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि आज पार्टी के लिए बेहद खुशी की बात है कि आज श्रीपुर इलाके के 50 से अधिक युवाओं ने एआइएमआइएम का दामन थाम लिया उन्होंने कहा कि पूरे देश में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में पार्टी जिस तरह से वंचित वर्ग के लिए काम कर रही है उसे देखते हुए आज इन युवाओं ने यह फैसला लिया उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाले समय में यह युवा पूरे पश्चिम वर्धमान जिले में पार्टी को और मजबूत करेंगे और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का जो मकसद है उस मकसद को इस जिले में हासिल करने में अपना योगदान देंगे उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम का एक ही मकसद है और वह यह की समाज में किसी के साथ अन्याय ना हो और सबको उनका संविधान में दिया गया अधिकार प्राप्त हो












