जमुड़िया में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने किया रुट मार्च:
1 min read
जमुड़िया :आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी प्रशासन की तरफ से तत्परता चरम पर है। अभी चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बल आ गए हैं और विभिन्न इलाकों में उन्होंने गश्त भी लगाना शुरू कर दिया है इसी क्रम में आज जमुरिया में भी विभिन्न इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम में रूट मार्च किया और लोगों से बातचीत की उनको आश्वस्त किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वह बिना किसी डर के मतदान करें केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम ने जमुरिया के विभिन्न इलाकों का दौरा किया इस मौके पर स्थानीय थाने के अधिकारी भी मौजूद थे












