मेयर विधान उपाध्याय तथा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बाजार क्षेत्र में पेबर ब्लॉक के कार्य का किया शिलान्यास:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम बाजार के पार्किंग जोन का सौंदर्यीकरण कराएगी। मंगलवार को मेयर विधान उपाध्याय व चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बाजार क्षेत्र में इसका शिलान्यास किया। यहां पर पेबर ब्लॉक लगाए जाएंगे इससे पहले समाजसेवी विनोद गुप्ता और वार्ड अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में मेयर और चेयरमैन का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर यहां अरुण शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, बिमल जालान, उदय वर्मा, राकेश केडिया, दिनेश सिंह, अनवारुल हक, राजू खान, भुनेश भगत, मो. इम्तियाज, ललन खान, दीपू आदि मौजूद थे












