आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी की गारंटी पर साधा निशाना:
1 min read
आसनसोल :आगामी दस तारीख को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में टीएमसी की तरफ से जन गर्जन सभा का आयोजन किया जाएगा । इसे लेकर टीएमसी की तरफ से पूरे प्रदेश में प्रस्तुति सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रवींद्र भवन में पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी की तरफ से एक प्रस्तुति सभा की गई। यहां पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती मंत्री सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मलय घटक प्रदीप मजूमदार मेयर विधान उपाध्याय टीएमसी के राज्य नेता जयप्रकाश मजूमदार जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह वी शिवदासन उर्फ दासु आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी शेख शानदार रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव विष्णु देव नोनिया सहित पश्चिम बर्धमान जिले के टीएमसी से जुड़े महिला युवा अल्पसंख्यक सहित सभी शाखा संगठन के नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित थे यहां पर आने वाले 10 तारीख को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवाहन पर जो जन गर्जन सभा का आयोजन किया गया है उसे सफल बनाने के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई । इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबको दीदी या मां की तरह संभाल के रख रही हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ बातें करती हैं। उन्होंने मोदी की गारंटी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भी कोई वादा किया है वह कभी पूरा नहीं हुआ। मसलन साल में दो करोड़ नौकरी का वादा हो या फिर महंगाई को कम करने की बात मोदी की हर गारंटी फेल हुई। पीछले 60 सालों में देश में सबसे ज्यादा महंगाई है युवाओं के पास रोजगार नहीं है जिस वजह से युवा आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन सबसे कोई फर्क नही पड़ता वह असली मुद्दों पर कभी बात नहीं करते सिर्फ लोगों को भटकाते रहते हैं।












