shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

टीएमसी की तरफ से दस मार्च के जन गर्जन सभा को लेकर राहा लेन पार्टी कार्यालय में हुई प्रस्तुति सभा:

1 min read

आसनसोल :आगामी 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ टीएमसी द्वारा जन गर्जन सभा का ऐलान किया गया है इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में भी टीएमसी की तरफ से तैयारीयों का सिलसिला शुरू हो चुका है इसी क्रम में आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया यहां पश्चिम वर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती आसनसोल उत्तर के विधायक तथा मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी तथा आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तमाम टीएमसी पार्षद और अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बैनर्जी द्वारा जन गर्जन सभा का आह्वान किया गया है इस सभा के जरिए केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश की जनता दहाड़ लगाएगी इसी की तैयारी स्वरूप आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के टीएमसी नेता और कार्यकर्ताओं की यहां एक बैठक हुई उन्होंने कहा कि 10 मार्च को विशाल जन सैलाब परेड ग्राउंड में उमड़ेगा जिसका एकमात्र उद्देश्य केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करना होगा वहीं उन्होंने कहा कि रविवार को रविंद्र भवन में पश्चिम बर्दवान जिले के टीएमसी तथा टीएमसी के सभी शाखा संगठनों के नेताओं कार्यकर्ताओं पार्षदों को साथ लेकर एक प्रस्तुति सभा का आयोजन किया गया है जिसमें मंत्री मलय घटक प्रदीप मजूमदार के साथ-साथ कोलकाता से वरिष्ठ टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार भी उपस्थित रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page