आसनसोल फिश मरचेंट वेलफेयर एसोसिएशन के हुए चुनाव:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल बाजार में आज आसनसोल फिश मरचेंट वेलफेयर एसोसिएशन में चुनाव हुए अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है कुल 70 मतदाताओं ने गुप्त बैलट के माध्यम से इन 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद किया इस बारे में आसनसोल फिश मरचेंट वेलफेयर एसोसिएशन के निवर्तमान जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने कहा की हर 2 साल में यह चुनाव होते हैं यह चुनाव गुप्त बैलट के माध्यम से किया जाता है ताकि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हो और चुनावी प्रक्रिया पर कोई उंगली ना उठा सके उन्होंने कहा कि यह कमेटी 2 सालों के लिए बनाई जाती है इस कमेटी का उद्देश्य आसनसोल में जो मछली व्यापारी है उनकी बेहतरी तथा आसनसोल के लोगों को किस तरह से और अच्छी सेवा प्रदान की जा सके इस पर काम करना है












