shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

एलईडी स्ट्रीट व हाई मास्ट लाईट का सतईसा मे हुआ उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 58 स्थित सतईसा मोड़ इलाके मे आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के सहयोग से 16 मीटर ऊँची 9 लाख 54 हजार 82 रुपए की लागत से हाई मास्ट लाईट व 20 लाख 65 हजार 9 रुपए की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाईट का उद्घाटन शुक्रवार को अड्डा के वाईस चेयरमेन सह पश्चिम बर्धमान तृणमूल के जिला चेयरमेन व वार्ड संख्या 58 के तृणमूल पार्षद संजय नोनिया ने शिला पट्टिका का अनावरण कर स्विच ऑन करते हुए नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। पहले इसका उद्घाटन 8 फरवरी को किया जाना था लेकिन उद्योगपति पवन गुटगुटिया की अनुपलब्धता की वजह से शुक्रवार को किया गया हम बताते चलें की हाई मास्ट लाईट व एलईडी स्ट्रीट लाईट जिटी रोड से सीतारामपुर जाने वाली रास्ते मे लगाया गया है, जिससे वर्षों से अंधेरे मे आने- जाने वाले लोगों को काफी राहत मिली है, इलाके के लोगों की असुविधा को देख उनकी सुविधा के लिए उठाई गई इस कदम को लेकर लोगों मे ख़ुशी का माहौल है, लोगों का कहना है की उनके इलाके मे दिन के वक्त तो आने -जाने मे किसी भी तरह की कोई दिक्कत और समस्या नही थी पर शाम होने के बाद उनको अंधेरे मे इलाके से गुजरने मे काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ता था, जिसके लिये उन्होने तृणमूल पार्षद संजय नोनिया से चर्चा भी की थी जिसके बाद संजय नोनिया ने इलाके की समस्या को आसनसोल नगर निगम के अधिकारीयों व जिला प्रशासन सहित अड्डा के सामने रखा जिसके बाद संजय नोनिया के उस पहल पर वर्षों से चली आ रही इलाके की समस्या शुक्रवार को दूर हुई, इस दौरान मौके पर उद्तृयोगपति पवन गुटगुटिया णमूल कुलटी ब्लॉक के अध्यक्ष कंचन राय, चेम्बर ऑफ कोमर्ष से गुरमीत सिंह, अशोक सिंह, धर्मवीर नोनिया, सुनील भारती, महेश भारती, शिवजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page