पल्स पोलियो के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :पोलियो को पूरी तरह से खत्म करने के मकसद से पूरे देश में जोर-जोर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है आसनसोल नगर निगम की तरफ से भी इस पर खास तवज्जो किया जा रहा है इसे लेकर आज आसनसोल नगर निगम में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत सहित स्वास्थ्य दफ्तर के तमाम अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे बैठक के बारे में जानकारी देते हुए दिव्येंदु भगत ने कहा कि पोलियो को पूरी तरह से खत्म करने के लिए एनआईडी परियोजना के तहत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्ड में 3 मार्च से लेकर 7 मार्च तक यह अभियान चलाया जाएगा 124970 बच्चों को टीका करण का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए 468 बुथ बनाए गए हैं जिसमें 166 सुपरवाइजर की निगरानी में 1080 कर्मी टीकाकरण करेंगे बुथों के अलावा घर-घर जाकर भी शून्य से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाएगा इसके साथ ही रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जैसे स्थानों पर 41 ट्रांजिट प्वाइंट बनाए गए हैं यहां पर भी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा












