बीएनआर के पास पुलिस द्वारा रास्ते के किनारे बने दुकानों को हटाया गया:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू के नेतृत्व में आज पुलिस की एक टीम ने बीएनआर के पास जिला पुस्तकालय के निकट रास्ते के दोनों तरफ जो दुकानें हैं उनको हटाया गया। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इन दुकानदारों को मौखिक रूप में यहां से हटने को कहा गया था आज उनको हटाया गया। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि वह इन्हीं दुकानों के सहारे अपने परिवार का पेट पालते हैं अब उनको हटा दिया गया तो वह क्या करेंगे । उन्होंने अनुरोध किया कि उनको दुकान लगाने के लिए दुसरी जगह दी जाए












