भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने भाजपा अल्पसंख्यक सेल के सदस्यों को पीर बाबा और साबिर बाबा की मजार पर चढ़ाने के लिए सौंपे चादर:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के गोधूली इलाके में स्थित अपने आवास पर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने पंडावेश्वर बीजेपी अल्पसंख्यक सेल तथा मंडल अध्यक्ष और अन्य बीजेपी कर्मियों के हाथों चादर सौंपा । यह चादर रानीगंज के पीर बाबा मजार तथा पांडावेश्वर के साबिर बाबा की मजार पर चढ़ाई जाएगी। इस संदर्भ में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी धर्मों के लोगों के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं उससे प्रभावित होकर आनेवाले लोकसभा चुनाव में फिर से उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांगते हुए यह चादर चढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सबके विकास के लिए काम किया है वह आगे भी जारी रहे यही दुआ मांगी जाएगी












