आज चिनाकुडी 3 नम्बर दुर्गा पूजा मैदान में चिनाकुडी प्रीमियर लिग क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का आयोजन:
1 min read
कुल्टी :आज चिनाकुडी 3 नम्बर दुर्गा पूजा मैदान में चिनाकुडी प्रेमियर लिग क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का आयोजन किया गया। चिनाकुडी ऐमबिशन क्रिकेट अकेडमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।पहला मैच एजे वारियर्स आसनसोल और अमीत ईलेवन माईथान के बिच हुआं जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व पार्षद एवं समाज सेवी रोहित नोनिया उपस्थित थे। इनके अलावा नियामतपुर फांड़ी के प्रभारी अखिल मुखर्जी मलखान पासवान, बिनोद साव,सुरज पासवान एनजीओ अध्यक्ष, धर्मवीर नोनिया, श्रवण नोनिया,अनील सिन्हा, राकेश नोनिया और भी तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं क्लब की तरफ से क्लब के अध्यक्ष रतन मसिह
सचिव चन्द्रशेखर यादव विकास नोनिया कोषाध्यक्ष जय प्रकाश प्रसाद सुजीत घोषाल
सह सचिव रवि राऊत शाकिर खान आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच तीन मार्च को खेला जाएगा । इस संदर्भ में रोहित नोनिया ने कहा कि आज की नई पीढ़ी खेल के मैदान से दूर होते जा रही है और उनका रुझान मोबाइल की तरफ ज्यादा हो रहा है युवाओं को फिर से मैदान की तरफ ले जाने के लिए इससे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है












