आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज हर महीने की तरह इस महीने की बोर्ड मीटिंग हुई यहां पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सभी बोरो चेयरमैन एमएमआईसी और पार्षद उपस्थित थे यहां पर आसनसोल के विकास को लेकर चर्चा हुई इस मौके पर दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हुए 1 मिनट का मौन भी रखा गया आज की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि वॉटर कनेक्शन को लेकर ई-फाइलिंग के जरिए काम करने के बारे में सोचा गया था लेकिन अब देखा जा रहा है कि उसमें ऑफलाइन से ज्यादा देर लग रही है इसलिए यह हिदायत दी गई है कि अब से वॉटर कनेक्शन की अनुमति ऑफलाइन भी दी जाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द वॉटर कनेक्शन मिल सके वही होर्डिग को लेकर उन्होंने कहा कि उसका टेंडर हो गया है वर्क आर्डर भी आ गया है इसलिए उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि जहां पर पुराने होर्डिंग है उनको खोल दिया जाए उसको वैसे ही रखा जाए जब जिसको अपना टेंडर के मुताबिक होल्डिंग लगाना है वह लगाएगा












