समाजसेवी दिनेश गोराई के नेतृत्व में 20 नंबर वार्ड में सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 20 नंबर वार्ड अंतर्गत रघुनाथ बाटी इलाके में आज शिव शक्ति क्लब द्वारा शुभम एंटरप्राइज के सहयोग से सरस्वती पूजा के अवसर पर 20 नंबर वार्ड के सफाई कर्मचारी और बिजली विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया आपको बता दें कि यहां पर पिछले लंबे समय से शुभम एंटरप्राइज के सहयोग से शिव शक्ति क्लब द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है आज खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया था इसके साथ ही यहां सफाई कर्मचारी और बिजली कर्मचारियों को सम्मानित किया गया इस दौरान यहां विशिष्ट समाज सेवी दिनेश गोराई बीस नंबर वार्ड पार्षद अर्जुन मांझी सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद थे












