अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा त्वचा दान जागरूकता सप्ताहिक अभियान का आगाज़:
1 min read

आसनसोल :त्वचा दान का अलख जगाएं, आओ दुनिया को समझायें।
इस नारे के साथ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रकल्प नेत्र, देह, अंग एवं रक्तदान के तहत 17 फरवरी को ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर त्वचा दान के सप्ताहिक अभियान का आगाज़ किया गया। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में अतिथि ड शिल्पा कार्णिक श्रुति दुखंडे
मोहन फाउंडेशन से ड जया जयराम ने त्वचा दान सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया ।
आसनसोल से सम्मेलन की राष्ट्रीय अंगदान सखी, मधु डुमरेवाल बतौर कार्यक्रम की संयोजिका ने बताया, की यह अभियान सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल के निर्देशन एवं राष्ट्रीय प्रकल्प प्रमुख सुशीला फरमानिया के मार्गदर्शन मे पूरे राष्ट्र मे चलाया गया है।
त्वचा दान अभियान की सफलता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई जागरूकता कार्यक्रम का आह्वान भी किया गया। इस विषय पर कविता लेखन, ई पोस्टर बनाना, वीडियो द्वारा विषय पर जागरूकता संदेश, शैक्षणिक संस्थानों मे जाकर व्याख्यान देना, जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच जागरूकता पैदा हो।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनवरी 24 को मन की बात में भी अंगदान पर चर्चा की और कहा कि “यह निर्णय इतना आसान नही होता, पर ज़िंदगियों को बचाने वाला होता है। सही मायने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा भी इस दिशा मे प्रेरक प्रयास हो रहे हैं, संपूर्ण राष्ट्र की सदस्यों द्वारा लोगों को देह, अंग, नेत्र, रक्त एवं त्वचा दान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा। एवं इच्छुक लोगों को रजिस्ट्रेशन करने मे मदद भी की जा रही है।












