चीनाकुड़ी में सामुहिक बलात्कार की शिकार लड़की से आसनसोल जिला अस्पताल में दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए परिजन पंहुचे जिला अस्पताल:
1 min read
आसनसोल :नियामतपुर फांड़ि अंतर्गत चीनाकुड़ी इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय एक नाबालिक लड़की के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा था यह घटना 10 फरवरी की है उसके बाद 11 फरवरी को वह लड़की अपने घर वापस आई और उसने अपने ऊपर हुए नारकीय अत्याचार की कहानी अपने परिवार वालों को सुनाएं इसके बाद नियामतपुर फांड़ी में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी दूसरी तरफ उसे लड़की की तबीयत खराब होने की वजह से उसे आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया परिवार वालों का आरोप है कि जिला अस्पताल में उसे लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है उसे मानसिक रूप से पीड़ा पहुंचाई जा रही है उसे ऐसे ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं जिससे वह और ज्यादा बीमार हो जाए परिवार वालों का यह भी आरोप है कि लड़की के परिवार को 10 लाख रुपए का प्रस्ताव दिया गया है ताकि वह मामला वापस उठा ले वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे आज इस मुद्दे को लेकर पीड़ित लड़की के परिजन और अन्य स्थानीय लोग आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास से मिले और उनसे लड़की के बेहतर इलाज और सुरक्षा की मांग की डॉक्टर दास ने उनको आश्वस्त किया की लड़की का अच्छे से इलाज होगा वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने इस बात पर भी अपनी नाराजगी जताई कि घटना के कितने दिन बीत जाने के बाद भी उन पांच आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ऊपर से लड़की के परिवार वालों को धमकाया और डराया जा रहा है उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए












