shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

25 फरवरी को एसबीआई के आसनसोल शाखा प्रांगण में होगा होम लोन मेले का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :हर इंसान का सपना होता है एक अदद घर। एक ऐसा आशियाना जहां वह अपने सपनों को सच होता देख सकता है। जहां वह अपने अपनों को एक खुशनुमा जिंदगी दे सकता है। लेकिन आज के इस दौर में हर एक के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता। बहुत से लोगों के लिए यह सपना सपना बनके ही रह जाता है। ऐसे ही सपनों को पूरा करने भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की तरफ से एक पहल की गई है। 25 फरवरी 2024 को आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में स्थित एसबीआई शाखा प्रांगण में एक होम लोन मेले का आयोजन किया गया है। इस होम लोन मेले में आसनसोल दुर्गापुर बर्धमान कोलकाता कुल्टी यहां तक कि धनबाद पुरुलिया से भी चोटी के बिल्डर्स आएंगे और अपने वर्तमान तथा आने वाली प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करेंगे । यह होम लोन मेला उन सभी के लिए एक वरदान की तरह होगा जो कि अपने सपनों का आशियाना ढूंढ रहे हैं लेकिन उनको सही मंजिल नहीं मिल रही है। ऐसे लोगों की तलाश को मंजिल तक पंहुचाने एसबीआई होम लोन मेले का आयोजन किया गया है। माना जा रहा है कि 25 फरवरी 2024 को आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में स्थित एसबीआई शाखा प्रांगण में आयोजित होने जा रहा यह होम लोन मेला सिर्फ आसनसोल ही नही बल्कि पूरे दक्षिण बंगाल यहां तक कि पड़ोसी राज्य झारखंड और पड़ोसी जिले पुरुलिया में भी रियल इस्टेट उद्योग में एक नए आयाम की सूचना करेगा और जो घर की तलाश में जुटे हैं उनको भी उनके सपनों का आशियाना प्राप्त करने में मददगार होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page