मंत्री मलय घटक ने बीबी कॉलेज में किया कई नए भवनों का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के बीबी कॉलेज में आज मंत्री मलय घटक ने कई नए भवनों का उद्घाटन किया उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के लिए एक नवनिर्मित मल्टी जिम का उद्घाटन किया इसके साथ ही उन्होंने नए सिरे से बनाए गए बॉयज हॉस्टल और एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अमिताभ बोस ने बताया कि आज मंत्री मलय घटक ने कॉलेज में तीन नए भवनों का उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि आज एक मल्टी जिम और नए सिरे से बनाए गए बॉयज हॉस्टल का उद्घाटन किया गया इसके साथ ही इससे पहले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जब आए थे तब पुस्तकालय बनकर तैयार था लेकिन उस समय मंत्री नहीं आ पाए थे आज उस पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया गया














