अर्बन लैंड सीलिंग एक्ट पर पुनर्विचार करने के राज्य सरकार के बजट प्रस्ताव का क्रेडाई आसनसोल अध्यक्ष सचिन राय ने किया स्वागत:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में राज्य सरकार की तरफ से चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया था इस बजट में कई घोषणाएं की गई थी लेकिन उद्योग जगत के लिए एक घोषणा काफी उत्साहवर्धक रही वह घोषणा थी अर्बन लैंड सीलिंग एक्ट पर पुनर्विचार करने की घोषणा आपको बता दें कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में शहरों में कोई व्यक्ति खुद और अपने परिवार के नाम पर सर्वोच्च 7.47 कट्ठा जमीन ही रख सकता है इसके ऊपर की जमीन सरकार द्वारा भेस्ट कर ली जाती है इस नियम की वजह से बंगाल में औद्योगीकरण पर एक नकारात्मक प्रभाव पड़ता है चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने बजट भाषण में इस एक्ट पर पुनर्विचार करने की घोषणा की थी इसके साथ ही लीज होल्ड जमीन को फ्री होल्ड जमीन मैं परिवर्तित करने की नीति अपनाने की भी बात कही गई थी यह नई नीति राज्य सरकार नियंत्रित संस्था नगर निगम और पंचायत में भी लागू होगी राज्य सरकार के बजट भाषण में इस घोषणा से निर्माण उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों में खुशी देखी जा रही है हमने इस बारे में क्रेडाई आसनसोल के अध्यक्ष सचिन राय से बात कि उन्होंने राज्य सरकार की इस घोषणा का स्वागत किया उन्होंने कहा कि अर्बन लैंड सीलिंग एक्ट पर अगर सरकार पुनर्विवेचना करती है और इस नियम में परिवर्तन लाती है तो बंगाल में निर्माण उद्योग से जुड़े उद्योगपति लाभान्वित होंगे और इसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा उन्होंने कहा कि वर्तमान नियमों की वजह से कई उद्योगपति बंगाल में आने से कतराते हैं लेकिन अगर ममता बनर्जी सरकार द्वारा इन नियमों में परिवर्तन किया जाता है और जमीन की सर्वोच्च सीमा मे तब्दीली की जाती है और लीज होल्ड को फ्री होल्ड में परिवर्तित करने की नीति अपनाई जाती है तो आने वाले समय में आसनसोल के साथ-साथ पूरे बंगाल में उद्योग को एक नई ऊर्जा मिलेगी उन्होंने कहा कि क्रेडाई आसनसोल बजट में राज्य सरकार द्वारा इस प्रस्ताव का स्वागत करता है और आशा करता है कि बहुत जल्द बजट प्रस्तावों को कार्यान्वित किया जाएगा














