shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

दानिश अजीज के नेतृत्व में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने पूर्व विधायक सोहराब अली के खिलाफ हीरापुर थाने में दर्ज कराई एफआईआर:

1 min read

बर्नपुर :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा पार्टी के पश्चिम वर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली के खिलाफ हीरापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई इस मौके पर पार्टी के हीरापुर क्षेत्र के कई नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ थे इस बारे में दानिश अजीज ने कहा कि सोहराब अली ने जिस तरह से फोन पर उनके पार्टी के नेता मंसूर आलम को धमकी दी उसे देखते हुए मंसूर आलम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । उन्होंने कहा कि सोहराब अली ने मंसूर आलम को जिस तरह से धमकाया था इसके बाद वह मंसूर आलम की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया उन्होंने इसके बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से बात की उनकी सलाह पर यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई इसके बाद दानिश अजीज ने कहा कि सोहराब अली ने मीडिया में कुछ बात कही थी जिसमें उन्होंने कहा था कि असदुद्दीन ओवैसी के पिता कांग्रेस में थे दानिश अजीज ने कहा कि वह सोहराब अली की जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी के पिता कभी भी कांग्रेस में नहीं थे उन्होंने कहा कि सोहराब अली का कहना था की ए आई एम आई एम भाजपा की बी टीम है और अल्पसंख्यकों के वोट में विभाजन कर भाजपा को फायदा पहुंचाती है यही काम इस पार्टी का पूरे देश में है इस पर दानिश अजीज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण केंद्र से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल की जीत के बाद सोहराब अली के समर्थकों द्वारा रहमतनगर के चाबी मोड पर साड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया था दानिश अजीज ने पूछा कि भाजपा विधायक की जीत के ठीक बाद इस तरह के कार्यक्रम करके दरअसल किसको फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई थी इसके साथ ही दानिश अजीज ने सोहराब अली के उस बयान पर भी अपना पक्ष रखा जिसमें सोहराब अली ने यह सवाल किया था कि दानिश अजीज क्या करते हैं और उनके पास पैसा कहां से आता है इस पर दानिश अजीज ने कहा कि वह गर्व से कहते हैं कि वह वैध कारोबार करते हैं और उस कमाई से वह राजनीति करते हैं न कि लोहा सिंडिकेट चलाते हैं और ईसको का चोरी का लोहा मेल्ट करके फर्जी कागज बनाकर बेचते हैं । दानिश अजीज का कहना था कि इल्जाम लगाने वाले लगा सकते हैं इससे उनको कोई परवाह नहीं है क्योंकि वह जानते हैं कि सांच को आंच नहीं मीडिया को दिए गए बयान में सोहराब अली ने यह भी कहा था कि दानिश अजीज चुन चुन कर मुस्लिम बहुल इलाकों में जाते हैं ताकि मुसलमान वोटरों को गुमराह कर सकें और भाजपा को फायदा हो सोहराब अली का कहना था कि देश के संविधान को बचाने के इस लड़ाई में वह मुसलमान वोट को बंटने नहीं देंगे और उन्होंने खासकर मुस्लिम जनता से अपील की थी की दानिश अजीज को अपने इलाके में घुसने ना दें इस पर दानिश अजीज ने कहा की दानिश अजीज कहां जाएंगे यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है इसके बारे में सोहराब अली ना ही सोचें तो अच्छा है और रही बात उनके सिर्फ मुस्लिम इलाकों में जाने की तो वह दो दिन पहले रानीगंज के बांसड़ा इलाके में खदान में मरने वाले दो हिंदू व्यक्तियों के घर गए थे और उनकी हर संभव मदद की थी और उनके परिवार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया था दानिश अजीज ने कहा कि इस तरह की बातें करने से पहले अगर सोहराब अली सही जानकारी हासिल करें तो वह बेहतर होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page