shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

जुबो शिल्पी संसद द्वारा आयोजित पुस्तक मेले का उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के पोलो मैदान में आज से जुबो शिल्पी संसद की तरफ से आयोजित पुस्तक मेले के शुरुआत हुई आज आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक आसनसोल नगर निगम के मुख्य कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम सहित तमाम विशिष्ट हस्तियों ने पुस्तक मेले का उद्घाटन किया यहां दीप प्रज्वलित कर पुस्तक मेले का उद्घाटन किया गया इस मौके पर पुस्तक मेले से जुड़े सौमेन दास ने बताया कि आज पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ कल से यह पुस्तक मेला पुस्तक प्रेमियों के लिए खोल दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस पुस्तक मेले में इस साल तकरीबन 70 स्टाल लगाए गए हैं कई नए प्रकाशक भी आ रहे हैं गुड़गांव से भी प्रकाशक आए हैं उन्होंने बताया कि हर साल जुबो शिल्पी संसद द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में फूलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाती है लेकिन इस साल क्योंकि यह पुस्तक मेला फरवरी में किया जा रहा है मौसम का मिजाज देखते हुए इस बार फुल मेला का आयोजन नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगले साल अगर पुस्तक मेला जनवरी में हुआ तो फिर से फूल मेले का आयोजन होगा वहीं पुस्तक मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि संस्था द्वारा लंबे समय से आसनसोल में पुस्तक मेले का आयोजन किया जाता रहा है इस साल भी उन्होंने इस पुस्तक मेले का आयोजन किया है और नगर निगम इस आयोजन में हर संभव मदद पहुंचा रहा है उन्होंने आसनसोल के लोगों से आग्रह किया कि वह ज्यादा से ज्यादा पुस्तक मेले में आए और किताबें खरीद कर पढ़ें किताबें पढ़ने से एक बेहतर समाज का निर्माण होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page