shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विभिन्न मांगों के समर्थन में आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से सौंपा गया आसनसोल नगर निगम के मेयर को ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक विज्ञापन सोपा गया इसमें आरोप लगाया गया कि एन यु एल एम विभाग में एमएमआईसी द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री जिला शासक तक की गई है लेकिन अभी भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है इस पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि अगर आसनसोल नगर निगम के किसी पदाधिकारी के खिलाफ कोई आरोप लगता है जो नगर निगम की तरफ से इसकी निष्पक्ष जांच की जाती है और जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आसनसोल नगर निगम गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस इन नेताओं ने जमकर आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारीयो के खिलाफ नारेबाजी की आसनसोल नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने पत्रकारों के सामने अपनी बात रखते हुए प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि अभी कुछ दिनों पहले एन यु एल एम विभाग में कुछ महिलाओं द्वारा उनके साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया गया था बच्चों के स्कूल यूनिफॉर्म बनाने में धांधली की गई थी इसके अलावा निर्मल साथी में काम दिलवाने को लेकर भी इस विभाग में भ्रष्टाचार हुआ है जिसके रिपोर्ट भी की गई थी इसे लेकर मुख्यमंत्री से लेकर जिला शासक तक शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि वह एमएमआईसी आज भी अपने पद पर कायम है आज सरकारी गाड़ी का उपयोग करती है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा है कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि इसमें भी आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी संलिप्त हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा की मेयर द्वारा पिछले साल अवैध निर्माण के खिलाफ एक अभियान शुरू किया गया था लेकिन अब वह धीमा पड़ गया है क्या इसके पीछे उन पर कोई दबाव बनाया गया है जिस वजह से उन्होंने अपने हाथ खींच लिए हैं उन्होंने अपकार गार्डन 84 नंबर वार्ड रानीगंज सहित विभिन्न इलाकों का हवाला देते हुए कहां की आसनसोल नगर निगम का एक भी ऐसा वर्ड नहीं है जहां पर इस तरह के अवैध कामकाज नहीं किये जा रहे हों । उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई की मेयर द्वारा पिछले साल बहुत जोर-शोर से अवैध निर्माण अभियान चलाया जा रहा था लेकिन अब वह अभियान बंद सा हो गया है आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध निर्माण भी चल रहा है वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर कांग्रेस का कहना था कि मेयर विधान उपाध्याय ने खुद कहा था कि आसनसोल को जाम मुक्त किया जाएगा इसके लिए उन्होंने हटन रोड बाजार इलाका तथा कुछ इलाकों को चिन्हित किया था जहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए कदम उठाने के बाद कही गई थी लेकिन देखा जा रहा है जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है उन्होंने कहा कि हटन रोड में सड़क के किनारे अस्थाई दुकानों को हटाने के बाद कही गई थी लेकिन अभी भी वह नहीं हुआ है जिस वजह से एग्जाम की समस्या खत्म नहीं हुई है इसके साथ ही कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल में कुल्टी बराकर से आए कुछ नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में वहां के काउंसलर पानी का होम कनेक्शन देने के लिए अवैध रूप से पैसे ले रहे हैं मेयर ने उनकी बातों को सुना और कहा की जिसके खिलाफ इस तरह के आरोप हैं उसकी एक लिखित सूचना उनको दी जाए मेयर ने आश्वासन दिया कि आसनसोल नगर निगम किसी भी तरह के अवैध कामकाज को बर्दाश्त नहीं करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page