shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आने वाले लोकसभा चुनाव में आसनसोल की जनता लिखेगी नया इतिहास- दानिश अजीज:

1 min read

आसनसोल :आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से अपने घर को मजबूत करने की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है उनकी कोशिश है कि आसनसोल लोकसभा केंद्र में संगठन को कैसे और मजबूत किया जा सके इसी कड़ी में आज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल के कुमारपुर इलाके में स्थित पार्टी के कार्यालय में 50 युवाओं ने पार्टी का दामन थाम लिया दानिश अजीज ने इन सभी को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन का झंडा थमा कर पार्टी में इनका स्वागत किया इस मौके पर दानिश अजीज ने कहा कि देश के साथ-साथ आसनसोल की जनता भी भाजपा के जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है वहीं अगर बंगाल की बात करें तो यहां पर टीएमसी द्वारा जो अत्याचार और कुशासन चलाया जा रहा है लोग उससे भी निजात चाहते हैं‌ यही वजह है कि आज आसनसोल दक्षिण विधानसभा केंद्र के 82 नंबर वार्ड इलाके के 50 से ज्यादा युवाओं ने बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन का दामन थाम लिया उन्होंने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आसनसोल लोकसभा केंद्र से इतिहास लिखा जाएगा और यहां पर भाजपा टीएमसी माकपा कांग्रेस सभी को मुंह की खानी पड़ेगी और सही मायने में जनता के फैसले की जीत होगी इस मौके पर ए आई एम आई एम के आसनसोल दक्षिण विधानसभा के नेता मंसूर आलम तथा तारीक अशरफ खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे । आज मोहम्मद शाहनवाज मोहम्मद सोहराब अंसारी लड्डन खान मोहम्मद अयाज सहित 50 से ज्यादा युवाओं ने पार्टी का दामन थाम लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page