आसनसोल की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को तीन लाख से ज्यादा मतों से दिलवाएगी जीत – अग्निमित्रा पाल:
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा पर भरोसा जताया गया है कल कोलकाता में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के प्रत्याशी पद पर मुहर लगा दी आज इस संदर्भ में जब हमने आसनसोल दक्षिण की विधायक और पिछले लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के पराजित होने के पीछे कई कारण थे विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह का अत्याचार किया गया था उस वजह से आसनसोल लोकसभा केंद्र में भाजपा का संगठन कमजोर पड़ गया था इस वजह से भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के दौरान उतने सक्रिय नहीं रह पाए थे जिस वजह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था इसके अलावा फर्जी वोटिंग मतदाताओं को डराना इन सबकी वजह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अब माहौल बदल चुका है आसनसोल सहित पूरे प्रदेश की जनता यह देख चुकी है कि पिछले तकरीबन 12 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में पूरे प्रदेश में किस तरह से भ्रष्टाचार हुआ है विधायक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में जिस तरह का भ्रष्टाचार हुआ है वह पूरे देश में कहीं और नहीं हुआ लोग आजीज आ चुके हैं और इस वजह से आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी उसकी जीत सुनिश्चित है उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को 3 लाख से ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ा था इस बार भाजपा का जो भी प्रत्याशी होगा उसे 3 लाख से ज्यादा मतों से जीत मिलेगी उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में आसनसोल से यह पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी चुनेगी उसकी जीत सुनिश्चित है वहीं उन्होंने आसनसोल के वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में कहा कि पिछले लोकसभा उपचुनाव से अब तक तकरीबन 2 सालों में उन्होंने आसनसोल के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है इसके साथ ही उनकी उम्र हो चुकी है इस वजह से अब वह उतने सक्रिय भी नहीं है इस वजह से यह तय है की आसनसोल की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में जो भी व्यक्ति बीजेपी का प्रत्याशी होगा उसे 3 लाख से भी ज्यादा वोटो से जिताएगी












