आसनसोल उर्दू अकादमी की तरफ से मरहूम शायर मुनव्वर राणा को दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उर्दू अकादमी की तरफ से आज दिवंगत उर्दू शायर मुनव्वर राणा को श्रद्धांजलि दी गई आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां आसनसोल ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी मशहूर शायर पहुंचे और उन्होंने मुनव्वर राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर मुनव्वर राणा के विभिन्न नज़्मों और शेरों को पढ़ा गया इसके अलावा अन्य शायरों ने भी मुनव्वर राणा पर अपने प्रस्तुति पेश की इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए आसनसोल नगर निगम के उप मेयर तथा उर्दू अकादमी के जनरल सेक्रेटरी वसीम उल हक ने कहा की हाल ही में मशहूर शायर मुनव्वर राणा का इंतकाल हुआ था आज उनकी याद में आसनसोल उर्दू अकादमी की तरफ से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया वसीम उल हक ने बताया कि मुनव्वर राणा एक ऐसे शायर थे जिन्होंने हमेशा अपनी शायरी से जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई उन्होंने हमेशा सत्ता से सवाल पूछा और जब भी उन्होंने देखा कि सत्ता पर काबिज लोगों द्वारा अन्याय किया जा रहा है उन्होंने अपनी शायरी से उनको बेनकाब किया उन्होंने बताया कि उनका चला जाना उर्दू साहित्य के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है जिसे भरने में सदियों लग जाएंगे












