शादी की सुबह लापता युवक का शव एक परित्यक्त कुएं से बरामद किया गया:
1 min read
बाराबनी :शादी की सुबह लापता युवक का शव एक परित्यक्त कुएं से बरामद किया गया।
.घटना के संबंध में पता चला है कि इसी महीने की 23 तारीख को जामग्राम निवासी स्वपन दास के पुत्र सैकत दास की शादी थी. उस दिन सुबह-सुबह किसी ने उसे घर से बुलाया। इसके बाद जब उसका पता नहीं चल पाया तो उसके परिजनों ने बाराबनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। आज जामग्राम इलाके में एक परित्यक्त कुंआ से सैकत दास का शव बरामद किया गया। सैकत दास के पिता स्वपन दास का दावा है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है












