बर्नपुर गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व:
1 min read
बर्नपुर :गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर बर्नपुर गुरुद्वारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में आसनसोल के अलावा वर्धमान झारखंड आदि इलाकों से भी सिख समाज के लोग पहुंचे थे यहां आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह भरारा जगत सुधार बेनाचिति गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान तजीदर सिंह सचिव बलविंदर सिंह पारबेलिया गुरुद्वारा के प्रधान मलकीत सिंह के अलावा अन्य कई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान यहां उपस्थित थे। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया जहां सिख समाज के कई कथावाचक प्रचारक गुरबाणी कीर्तनी जत्था ने गुरबाणी कीर्तन और गुरु की मर्यादा का वर्णन किया । वहीं सचिव राजत सिंह ने बताया की अमृतसर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचारक हेड जगदेव सिंह श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह के निजी सहायक अजीत सिंह भी यहां पहुंचे । कार्यक्रम के दौरान मंत्री मलय घटक पार्षद अशोक रूद्र आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया अधिवक्ता शेखर कुंडू सहित तमाम विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित भी किया गया












